अमृतसर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, GOLDEN TEMPLE को बम विस्फोट की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार तथा पूछताछ जारी l

श्री दरबार साहेब को भेजे गए धमकी भरे ईमेल मामले मे अमृतसर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली। सूत्रो के अनुसार, धमकी भेजने वाले आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह गिरफ्तारी तमिलनाडु से की गयी है। हालांकि इस गिरफ्तारी को लेकर अभी तक कोई सरकारी पृष्टि सामने नही आई है इस बारे मे विस्तृत जानकारी के लिए पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर कुछ देर मे प्रेस कांफ्रेंस कर सकते है। सोमवार से लगातार ईमेल के जरिये जारी 5 बार श्री हरमंदिर साहिब को आरडीएक्स से उडाने की धमकीयां मिल चुकी है। पुलिस और अर्ध सैनिक बल व टास्क फोर्स द्वारा लगातार श्री हरमंदिर साहिब व उसके आसपास के छेत्र मे चेकिंग की जा रही है।
