हनीमून मिस्ट्री! राजा हत्याकांड में सोनम समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के इंदौर की सोनम रघुवंशी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. मेघालय पुलिस का दावा है कि सोनम और राज कुशवाहा के संबंधों के चलते राजा रघुवंशी की मेघालय में हत्या कराई गई और इसमें भाड़े के हत्यारे भी शामिल हैं l

राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी सोनम ने पुलिस पूछताछ में दावा किया था कि वह अपने पति के साथ मेघालय घूमने गई थी, जहां कुछ अज्ञात लोगों ने उसके पति की हत्या कर दी और उसके गहने लूटकर उसका अपहरण कर लिया. सोनम ने कहा कि आरोपियों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया था और होश आने पर कुछ लोगों ने उसे गाड़ी में बैठाकर गाजीपुर के ढाबे के पास सड़क पर उतार दिया.
राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया है. इस साजिश में शामिल तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स आकाश, विशाल और आनंद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कई बड़े खुलासे किए हैं. सूत्रों के मुताबिक, सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी. दोनों के बीच पहले से अफेयर था.