शुभांशु शुक्ला के मिशन स्पेस लॉन्चिंग की नई डेट
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष मिशन को लगातार टाले जाने के बाद अब आखिरकार इसरो ने लॉन्चिंग की तारीख का ऐलान कर दिया है. इसरो ने बताया है कि 19 जून, 2025 को एक्सिओम-4 मिशन को लॉन्च किया जाएगा. शुभांशु शुक्ला का इंतजार अब खत्म हो गया है.

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर लीक (LEAK) से संबंधित एक परेशानी की वजह से इस मिशन को आगे बढ़ा दिया गया था. इसी के बाद इस परेशानी को हल किया जा रहा था. हालांकि, अब लॉन्चिंग की डेट का ऐलान किया जा चुका है.
साथ ही, स्पेस एक्स की टीम ने इस बात की पुष्टि की है कि उन सभी मुद्दों को हाल किया जा चुका है जिनकी वजह से ही पहले लॉन्चिंग को स्थगित किया गया था और तारीख को आगे बढ़ाया गया था.