भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के का कहना है कि भारत में नए उभरते वैरिएंट XFG के 160 से अधिक मामले पाए गए हैं. भारत में इस समय कोविड मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के 10 जून को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में 324 नए मामले मिलने के कारण एक्टिव मामलों की संख्या 6815 हो गई है l
इसके साथ ही दिल्ली, झारखंड और केरल तीनों राज्यों में 3 मौतें भी हुईं. ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट JN.1 के अलावा भारत में और भी नए वैरिएंट मौजूद हैं जो कि सकि संक्रमण में वृद्धि का कारण हैं.
भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के मुताबिक, भारत में अब तक नए उभरते XFG वैरिएंट के भी 163 मामले पाए गए हैं . रिसर्च में कहा गया है कि यह तेजी से विश्व भर में फैल गया है.